मुख्यमंत्री ने कोविड सेन्टर का किया निरीक्षण, कोरोनेशन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के दिए निर्देश
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। अभी इस सेंटर की क्षमता 450 बेड है।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यहाँ 500 बेड तत्काल बढ़ाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से फ्री में आवश्यक सामग्री की किट दी जायेगी और भोजन की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि यहां आक्सीजन सपोर्ट बेड रखे जायें तथा गुणवत्ता युक्त भोजन की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के अस्पताल में पर्याप्त आक्सीजन है। दवाईयों व अन्य जरूरी उपकरणों की भी पूरी उपलब्धता है।
उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार अपने समस्त संसाधनों से पूर्ण निष्ठा से प्रतिबद्ध है कि अपने प्रदेश की जनता की हर संभव मदद और बेहतर चिकित्सा मुहैया कराएं उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार जनता के लिए जनता के साथ मजबूत से खड़ी है मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्री उमेश शर्मा काव्यम श्री खजाना दास भी थे ।

