कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर कोई कमी न होने दें :पांडेय
रूद्रपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री अरविन्द पाण्डे ने कोविड-19 के बढते संक्रमण के रोकथाम एवं कोविड-19 संक्रमितों मरीजों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, एसएसपी, सीएमओ व जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु बैड, आक्सीजन, आई0सी0यू0, वैंटीलेटर, दवाईयाॅ आदि के व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर कोई कमी न होने दें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आपस में समन्वय बनाते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करें। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनपद में वैंटीलेटर, आई0सी0यू0, आक्सीजन, बैड, दवाईयाॅ आदि पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज में बने कोविड-19 हाॅस्पिटल रूद्रपुर में 400 बेड की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जनपद में रूद्रपुर कोविड हास्पिटल के अलावा 16 निजी हास्पिटल को कोविड हास्पिटल बनाया गया है। जहाॅ मरीजों के उपचार हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को घबराने की आवश्कता नहीं है। किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन हर परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि जनपद में आक्सीजन, दवाइयाॅ, राशन इत्यादि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी में करने वाले लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों की सुविधा हेतु कलैक्ट्रट परिसर में कोविड कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नम्बर 05944-250250 है। यदि किसी भी जनपदवासी को कोई भी असुविधा होती है तो तत्काल इस नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने बताया कि जनपद में कोविड सवंमित मरीजों के उपचार हेतु सभी तैयारियां पूरी है। उन्होने बताया कि जनपद में बनाये गये सभी कोविड केयर सेंटरों में बेड, आॅक्सीजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था लागातर बढ़ाई जा रही है। उन्होने बताया कि जनपद में बेड, आॅक्सीजन, दवाईयाॅ आदि की पूरी व्यवस्था है। उन्होने जपनद वासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रान्यिों पर ध्यान न दें। उन्होने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करें अपने हाथों को साबुन से बार-बार धोयें, अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें एवं शासन व प्रशासन द्वारा जारी सभी गाईड लाइनों पालन अवश्य करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र, नोडल अधिकारी कोविड हाॅस्पिटल मैनेजमेंट बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

