निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्री महंत रविंद्र पुरी ने कोविड से लड़ाई में सहयोग के लिए 50 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को किया भेंट
देहरादून।कोविड से लड़ाई में सरकार को संत समाज का निरन्तर आर्थिक सहयोग मिल रहा है। श्री माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्री महंत रविंद्र पुरी ने कोविड से लड़ाई में सहयोग के लिए 50 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से लड़ाई में संत समाज का आशीर्वाद और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर इस लड़ाई में अवश्य जीत हासिल करेंगे। मैं इस योगदान के लिए श्रद्धेय श्री महंत रविंद्र पुरी जी का आभार प्रकट करता हूं।

