जनपद की 42 टीकाकरण केंद्रों पर 5000 से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण

Spread the love

चमोली। जनपद की 42 टीकाकरण केंद्रों पर 5000 से अधिक लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया इस दौरान जनपद के विभिन्न दूरस्थ एवं विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों ईरानी में एएनएम ज्योति उर्गम एएनएम अनिता कंडारी एवं श्री बदरीनाथ धाम में एएनएम मंदाकिनी एवं एएनएम मोनिका पाल के नेतृत्व में कई स्थानों पर 600 से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया जिसमें अकेले बदरीनाथ धाम में 300 से अधिक पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों मंदिर समिति के कर्मचारियों एवं धाम में निवासरत अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ चीन सीमा पर स्थित माणा गांव के ग्रामीणों का भी टीकाकरण किया गया इसके अतिरिक्त उक्त टीम धाम में आगामी 2 दिवसों तक टीकाकरण का कार्य करेगी जिसमें धाम के आसपास के समस्त क्षेत्रों के साथ-साथ हनुमान चट्टी बिना कुली एवं लाम बगड़ गांव को भी शत प्रतिशत टीकाकरण करवाया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles