वर्चुअल माध्यम से योग विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

टिहरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते वर्चुअल माध्यम से योग विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के संस्कृत विभाग में कार्यरत प्रोफेसर विनोद कुमार गुप्त एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में महाविद्यालय के असिस्टेंट ऑफिसर डॉ एस के नौटियाल थे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेनू नेगी ने की उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य वक्ता, विशिष्ट वक्ता ,आयोजन समिति एवं संगोष्ठी में जुड़े सभी प्राध्यापकों कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं का स्वागत किया एवं इस वैश्विक महामारी में सभी के स्वस्थ एवं निरोग रहने की कामना की इसके साथ ही उन्होंने योग पर विषय की महत्ता विश्व में योग के माध्यम से भारत का महत्व एवं आम मनुष्य के जीवन में योग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की मुख्य वक्ता डॉ गुप्त ने गीता के योग सूत्र के माध्यम से अपने उद्बोधन का प्रारंभ किया और योग की विभिन्न विधाओं एवं आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला विशिष्ट वक्ता डॉ नौटियाल ने प्राकृतिक संसाधनों, योग एवं आध्यात्म का संयोजन स्थापित करते हुए मानव जीवन में तीनों के महत्व पर अपना व्याख्यान दिया अंत में डॉक्टर शालिनी रावत द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी अतिथियों वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ पद्मा वशिष्ठ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य महोदया की अध्यक्षता में आयोजन समिति के सदस्यों डॉ शालीन रावत,डॉ कविता काला, डॉ पद्मा वशिष्ठ, डॉ पी सी पैन्यूली एवं डॉ पुष्पा पवार द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में जुड़े सभी कर्मचारियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

देवभूमि खबर

Related articles