बेहतर सेवा के लिए चीफ फार्मासिस्ट कृष्णानंद रतूड़ी को स्थानीय लोगो ने किया सम्मानित
देहरादून। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलाकुई के सीनियर फार्मेसिस्ट कृष्णानंद रतूड़ी को कोरोना काल मे उनकी बेहतर सेवाओं के लिए क्षेत्र के लोगों ने शॉल ओढ़ कर सम्मानित किया ।
इसअवसर पर स्थानीय लोगों में कहा कि फार्मासिस्ट कृष्णानंद रतूड़ी ने अपने परिवार की परवाह न करते हुए एक दिन का भी अवकाश न लेते हुए स्थानीय लोगों को अपनी सेवाएं दी।लोगो ने कहा कि उनके कार्यकाल में कोई भी स्वास्थ्य केंद्र से निराश होकर नहीं गया है। कोरोना काल में उनकी सेवाएं सराहनीय रही है ।चीफ फार्मासिस्ट कृष्णानंद रतूड़ी ने कहा कि वे हर परिस्थिति में आम आदमी के लिए अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
इस मौके पर अरविंद भूषण पांडे राजन प्रसाद बलवीर सिंह चौहान वीर सिंह रावत हरीश बेंजवाल प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।

