पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ट्विटर महाअभियान कार्यक्रम को कई संगठनों का मिल रहा है समर्थन

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन  ट्विटर महाअभियान कार्यक्रम को कई संगठनों का मिल रहा है समर्थन
Spread the love

देहरादून।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित ट्विटर महा अभियान कार्यक्रम को विभिन्न कर्मचारी संगठनों उनके प्रतिनिधियों का भी समर्थन मिल रहा है ।

उत्तराखंड सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष सुनील लखेड़ा महासचिव विमल जोशी कोषाध्यक्ष बच्ची सिंह बिष्ट संयुक्त मंत्री चंदन सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सचिवालय अधिकारी संघ के महामंत्री अनुभाग अधिकारी श्री कंचन कुमार पांडे ,सीधी भर्ती अधिकारी संघ के श्री ब्योमकेश दुबे, संजय शर्मा एवं सचिवालय सुरक्षा संघ के श्री दिनेश उनियाल उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र रतूड़ी महासचिव श्री प्रमोद कुमार एवं कई सदस्यों द्वारा 26 जून के टि्वटर अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों से अधिकारियों से 26 जून 2021 को एनएमओपीएस के बैनर तले 12:00 बजे से है प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री वित्त मंत्री को ट्वीट करके पुरानी पेंशन बहाल किए जाने का अनुरोध किया जाएगा ।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली ,प्रांतीय महामंत्री श्री मुकेश रतूड़ी प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांतनु शर्मा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री मनोज अवस्थी ,प्रवक्ता श्री सूर्या सिंह पंवार, चेयरमैन संघर्ष समिति श्री जगमोहन सिंह रावत ,संयुक्त मंत्री श्री पुष्कर राज के अनुसार 50 से अधिक मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं के तमाम सदस्य एनएमओपीएस के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं एवं कर्मचारियों को ट्वीट किए जाने का अनुरोध कर रहे हैं ।सभी के ट्विटर अकाउंट खोले जा रहे हैं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस ने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए सभी कर्मचारी संगठनों और उनके प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है एवं सभी कर्मचारी अनुरोध किया है कि इस इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें।

ट्विटर अभियान को सचिवालय संघ के पूर्व महासचिव श्री राकेश जोशी श्री प्रदीप पपनैं ,उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह पंवार, श्री पंचम सिंह बिष्ट डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के श्री हरीश चंद्र नौटियाल ,पूर्णानंद नौटियाल अजय बेलवाल एवं अन्य अनेक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles