जनपद में समस्त व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाना सुनश्चित करें:रंजना राजगुरू

जनपद में समस्त व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाना सुनश्चित करें:रंजना राजगुरू
Spread the love

रूद्रपुर । जिलाधिकरी श्रीमति रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुऐ कहा कि जनपद में समस्त व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाना सुनश्चित करें, और जिस वाहन में स्पीड गर्वनर नही लगा हो उस पर आवश्यक रूप से वैधानिक कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि दुद्र्यटनाओं की रोकथाम एवं नियन्त्रण हेतु पुलिस विभाग/परिवहन विभाग द्वारा निरन्तर प्रवर्तन कार्यवाही की जाऐ।

उन्होने कहा कि भार वाहन में सवारी बैठाना, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, रेड लाईट जम्पिंग, नशे में वाहन चलाना आदि नियमों पर लापरवाही बरतने वाले लोगो पर वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि व्यवसायिक वाहनों एवं अन्य वाहनों में पंजीयन/फिटनेस के समय रिफ्लेक्टर टेप लगाना सुनिश्चित करें व खनन क्षेत्रों में चीनी मिलों के वाहन, सरिया, ढुलान वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों में खडे़ वाहनों एवं सिडकुल में कार्यरत श्रमिकों के साईकिलों में भी रिफ्लेक्टर लगाऐं एवं लोगो को जागरूक भी करें। उन्होने सड़क सुरक्षा दृष्टि से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटनओं को रोका जा सके। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि दुर्घटनाओं में मृतक/घायल के परिजनों को दी जाने वाली राहत निधि को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, एनएच व एनएचआई को निर्देश दिए कि पैच वर्कों के माध्यम से सड़को के गड्ढों को भरने का कार्य शीघ्रता से किया जाऐ। उन्होने पीडी योगेन्द्र शर्मा को निर्देश दिये कि सड़को सड़क के दोनो तरफ पर्यावरण कि दृष्टि से साफ-सफाई व लाईटों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो व  कि जिन स्थानों पर अतिक्रमण पूर्व मे हटाया जा चुका है वहां पुनः अतिक्रमण न इस पर गम्भीरता से ध्यान दें। उन्होने एनएचआई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सड़क की डीपीआर बनाते समय नालियों के निर्माण की भी प्लानिंग रखें। उन्होने कहा कि आगामी 3 अगस्त को सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा शासन द्वारा की जायेगी जिसके दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारी अपनी-अपनी तैयारी पूर्ण कर लें।
     

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन करते समय चालक व स्वामी का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाऐ एवं एनएच व स्टेट हाईवे पर दोपहिया वहनों की दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
      बैठक में एआरटीओ विपिन सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में कुल 19449 व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाये जाने थे जिसके सापेक्ष 16320 वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाये जा चुकें है, 3129 वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाना शेष है व प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बिना स्पीड गर्वनर चलते पाये गये 23 वाहनों का के विरूद्ध प्रर्वतन कार्यवाही अमल में लायी गई। उन्होने कहा कि जून 2021 से सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अभियोग में 4767 वाहनों का चालान किया गया जिसमें भार वाहन में सवारी के परिवहन पर 100, मोबाईल का प्रयोग करते हुए 931, ओवरलोडिंग 1042, तेज रफ्तार, 2628 चालान किये गये है, इसके साथ ही दोपहिया वाहनों की दुर्घटना से हो रही जनहानि को रोकने के लिए प्रवर्तन दल द्वारा 1 जनवरी 2021 से 30 जून तक बिना हेलमेट के 5887, सीटबेल्ट न पहने पर 1833, वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी है। पुलिस विभाग व प्रवर्तन विभाग के द्वारा 4746 लाईसेंसों के निलम्बन की संस्तुतियां की गयी है।
     

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहन, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, सीएमओ डाॅ0 डीएस पंचपाल, एएसपी मिथिलेश सिंह, संयक्ुत मजिस्टेªट विशाल मिश्रा, एआरटीओ पी के सिंह, पूजा नयाल, असीत कुमार झा, उपजिलाधिकारी खटीमा निर्मला बिष्ट, एई एनएच लोनिवि भुवन चन्द्र, एई लोनिवि महिपाल सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, एएई नगर निगम रूद्रपुर सुरेश कुमार, एई तकनीकी एन एस रावत, पीडी एनएचआई योेगेन्द्र शर्मा, एई नगर निगम गजेन्द्र पाल,   आदि उपस्थित थे।  

देवभूमि खबर

Related articles