HTML tutorial
HTML tutorial

बी.एड. प्रवेश परीक्षा केन्द्र को लेकर अड़े आई उच्च शिक्षा मंत्री की राजनीति

Spread the love

श्रीनगर। एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ने वाला है। एक बार फिर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी के बीच सियासी जंग छिड़ने वाली है जो आगामी विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित करेगा। रावत और तिवारी के बीच लम्बे समय से शीतयुद्ध चल रहा है। लेकिन श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने अंजाने में शीतयुद्ध में घी डालने का काम कर दिया है। जिससे साफ हो चला है कि श्रीनगर में राजनीतिक संग्राम होना तय है जिसका खामियाजा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री को चुकाना पड़ सकता है।
दरअसल श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की बी.एड. प्रवेश परीक्षा आगामी 26 नवम्बर को आयोजित होनी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एम.एस.पंवार इस परीक्षा के आयोजन को लेकर खासा उत्साहित है। वह इसलिए भी कि कुलसचिव के तौर पर उनके नेतृत्व में पहली परीक्षा आयोजित की जा रही है। कुलसचिव ने परीक्षा आयोजन से लेकर सभी तैयारियों अपनी नजरें बनाई रखी है। लेकिन उनकी तैयारियों पर तब ग्रहण लगा जब प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्र को तत्काल बदलने को कहा। दरअसल श्रीनगर में विश्वविद्यालय द्वारा तय किया गया परीक्षा केन्द्र उच्च शिक्षा मंत्री की धुर राजनीतिक विरोधी और नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी के पति द्वारा संचालित स्कूल है। जब प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री को मालूम हुआ कि उनके खासम खास कुलसचिव ने उनके राजनीतिक विरोध के स्कूल को बी.एड. प्रवेश परीक्षा का केन्द्र बना दिया तो उन्होंने अपने मातहत को उल्हाना दिया कि तत्काल परीक्षा केन्द्र को रद्द किया जाय। विभागीय मंत्री के फरमान को सर माथे पर रखते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने आनन-फानन में परीक्षा केन्द्र रद्द कर श्रीनगर में सरस्वती शिशु मंदिर को नया परीक्षा केन्द्र बना दिया। उच्च शिक्षा मंत्री के राजनीति द्वेष के चलते पूर्व में निर्धारित बी.एड. परीक्षा केन्द्र को बदल दिया गया और बिना किसी तैयारी के दूसरा केन्द्र निर्धारित कर दिया गया। ऐसे में बी.एड. परीक्षा केन्द्र को लेकर छात्र-छात्राओं में भी असमंजस की स्थिति बन गई है।

देवभूमि खबर

Related articles