अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के आम चुनाव में रोशन धस्माना अध्यक्ष और गजेंद्र भंडारी महासचिव चुने गए

अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के आम चुनाव में रोशन धस्माना अध्यक्ष और गजेंद्र भंडारी महासचिव चुने गए
Spread the love

देहरादून।अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के आम चुनाव में अध्यक्ष पद पर रोशन धस्माना ,उपाध्यक्ष पर श्रीमती निर्मला बिष्ट और महासचिव पद पर गजेन्द्र भंडारी ने बाजी मारी। सहसचिव पर दिनेश चंद बौड़ाई,और कोषाध्यक्ष पर संतोष कुमार गैरोला निर्विरोध चुने गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ डी एन भटकोटी ,चुनाव अधिकारी जगमोहन सिंह नयाल, महेश्वर प्रसाद बहुगुणा, हरि भंडारी और शक्ति भट्ट की उपस्थिति में अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के आम चुनाव में रोशन धस्माना ने अम्बुज शर्मा को 347 मतों से मात दी वंही उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती निर्मला बिष्ट ने जगमोहन सिंह नेगी को 274 मतों से मात दी,महासचिव पद पर गजेंद्र भंडारी ने मोहन बहुगुणा को 346 मतों से हराया।सहसचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर सभा नए आयाम स्थापित करेगी ।उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में भव्य तरीके से कौथिग भी होगा और सभा अपने समाज की प्रगति के लिए सभा हर संभव प्रयास करेगी ।नवनिर्वाचित महासचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा इस सभा में युवा शक्ति की भागीदारी बड़ाई जाएगी और सभा अपने नए कार्यो को भी आगे बढ़ाएगी। नव निर्वाचित उपाध्यक्ष श्रीमती विमला बिश्नोई सभी का धन्यवाद किया ।इस अवसर पर लोक गायिका सुमिता डालने भी गीत सुना कर अपने उदगार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अभिनेता नवनीत गैरोला ,संतोष गैरोला, दिनेश बौड़ाई, वीरेंद्र असवाल, अजय जोशी , अरुण ढ़ोंडियाल , उदय शंकर भट्ट ,ज्योतिष घिल्डियाल ,धनंजय उनियाल,भावतोष भट्ट ,अजय डबराल , मंजूलाल, अंबुज शर्मा ,जगमोहन नेगी ,मोहन बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles