महिला दिवस के अवसर पर एफएसडीएस ने त्यूणी में आयोजित किया नारी शक्ति कार्यक्रम आयोजित
देहरादून।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फ़्रेंड्स ऑफ सोसिओ डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप कार्यक्रम के कार्यालय में टीआई टीम द्वारा नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर परियोजना प्रबंधक परमेश्वरी रावत ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए उपलब्धियों का दिन होता है।आज के दिन महिलाओं ने अपनी आवाज को सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में रैली निकालकर बुलन्द किया था।उसी का परिणाम है कि आज महिलाएं आर्थिक,सामाजिक, सांस्कृतिक ,खेल ,सेवा और तकनीकी के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कुशलता से उपलब्धि हासिल कर लोहा मनवा चुके हैं।उन्होंने कहा कि इसका मकसद है कि सभी महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। कार्यक्रम की काउंसलर अंजू ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए टिप्स दिए।कार्यक्रम की ओआरडब्लू रमिता ने महिलाओं को जागरूक रहने की बात कही।इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता,कार्यक्रम की अकाउंट सुमित्रा पियर सुमित्रा,विनीता सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

