कल धामी देश के माननीयों के समक्ष लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
देहरादून । कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 23 मार्च को दोपहर 2:30 बजे परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ भी दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई प्रदेश के मुखियाओं को आमन्त्रण दिया गया है।प्रदेश भाजपा शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाएगा।पूरा तंत्र और व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है।

