उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने की मिशाल पेश,एम्स को मरणोपरांत किया शरीर दान

उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने की मिशाल पेश,एम्स को मरणोपरांत किया शरीर दान
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी नित्य नई मिशाल पेश कर रहे हैं लेकिन देहरादून थाना त्यूनी में तैनात कृष्ण कुमार ने मरणोपरांत शरीर दान एक अनोखी मिशाल पेश की है ।

जनपद देहरादून के त्यूनी में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने , शरीर दान करने का फैसला लिया ।उन्होंने बताया कि हमें समाज में सेवा करने का मौका मिला है जिसे हम पुलिस में नौकरी के जरिये पूरा कर रहे हैं लेकिन उससे भी बड़ी सेवा हमारे देहदान करने से होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से एम्स को शरीर दान किया है जिसका प्रमाणपत्र मिल गया है।

देवभूमि खबर

Related articles