भारत के सभी राज्यों और केन्द्र शाषित प्रदेशो के अध्यक्ष मंत्रीयो की 22 मई को जयपुर में एन0एम0ओ0पी0एस0 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Spread the love

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतमणी पैन्यूली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारत के सभी राज्यों और केन्द्र शाषित प्रदेशो के अध्यक्ष मंत्रीयो की 22 मई को जयपुर में एन0एम0ओ0पी0एस0 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी और 25 राज्यों के प्रधान और महासचिव शामिल होंगे।

एनएमओपीएस पिछले 4 सालों से सभी प्रदेशों और राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए सभी राज्यों और केंद्रीय स्तर पर में धरना, प्रदर्शन और बड़ी कर्मचारी रैलियां की जा चुकी है। जिसका परिणाम है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जा चुका है और 10 से अधिक राज्यों में एनपीएस और पुरानी पेंशन में मूल्यांकन और पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी गठित हो चुकी है। एनपीएस बाजार आधारित व्यवस्था होने के कारण कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और एन पी एस में कर्मचारियों की ओ पी एस द्वारा केंद्र सरकार पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करवाने के लिए व राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन की तैयारी के लिए 21 और 22 मई को जयपुर में दो दिवसीय मीटिंग बुलाई गई है। श्री जीतमणी पैन्यूली ने कहा की केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को चाहिए कि कर्मचारियों की बहुप्रतिक्षित प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाल किये जाने के लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार से प्रेरणा लेकर तत्काल पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। उत्तराखण्ड से जयपुर में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतमणी पैन्यूली प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी प्रदेश कोषाध्यक्ष ई0 शान्तनू शर्मा, जगमोहन सिंह रावत, मनोज अवस्थी आदि पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर एन0एम0ओ0पी0एस0 सचिवालय शाखा के अध्यक्ष दिशांत सिंह, महासचिव मगन चंद राणा, संगठन सचिव चन्द्रमोहन डोभाल एवं उपाध्यक्ष मयंक बिष्ट, सूर्य सिंह पंवार, हेमलता कजालिया, प्रवेश सेमवाल, प्रवेश उनियाल मनीषा कंडवाल, प्रेमलता गुसांई, प्रमोद कुमार आदि ने कहा कि कर्मचारियो को एकजुट होकर एन0एम0ओ0पी0एस0 के सभी कार्यक्रमो को सफल बनाना होगा ताकि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की भाॅति उत्तराखण्ड में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल हो सके।

देवभूमि खबर

Related articles