हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंच प्यारों की अगुवाई में गोविंदघाट से विधि विधान के साथ पहला जत्था रवाना

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंच प्यारों की अगुवाई में गोविंदघाट से विधि विधान के साथ पहला जत्था रवाना
Spread the love

देहरादून। सिख्खों के पवित्र धाम हेमकुण्ड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे है। शनिवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंच प्यारों की अगुवाई में गोविंदघाट से विधि विधान के साथ पहला जत्था रवाना हुआ। रविवार को सुबह 10ः30 बजे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

जत्थे के प्रस्थान करने से पूर्व आज प्रातः 7:00 बजे अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद रागी जत्थे ने गुरुबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया तत्पश्चात ग्रंथि सहायक द्वारा अरदास की गई गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित संगत में गुरु साहिब जी से यात्रा सफल करने का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके पश्चात पंज प्यारों की अगुवाई में जयकारों के साथ बैंड की धुनों पर मंत्रमुग्ध होते हुए जत्था अपने अगले पड़ाव स्थल गोविंद धाम के लिए रवाना हो गया। यह जत्था पैदल यात्रा मार्ग से होते हुए कल 22 मई को श्री हेमकुंड साहिब जी पहुंचेगा। इसके साथ ही श्री गोविंद सिंह जी के तपोस्थान श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट प्रातः 10:30 बजे खुलने के साथ ही पावन यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा

इस शुभ अवसर पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार जनक सिंह एवं उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्र नरेंद्र जी सिंह बिंद्रा के साथ बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्री किशोर पवार तथा गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार शिवाजी भी उपस्थित थे उन्होंने संगतों से निवेदन किया कि उत्तराखंड राज्य में चल रही सभी धामों की यात्रा पर निसंकोच आए तथा गुरुघर का आशीर्वाद व खुशियां प्राप्त करें।

देवभूमि खबर

Related articles