स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज सेवा भाव के साक्षत वृक्ष हैं:राज्यपाल

Spread the love

देहरादून ।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल से गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज के 70 वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल श्री सिंह, केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं उद्योगपति श्री विनोद कुमार को गंगा वाणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परमार्थ निकेतन द्वारा राज्यपाल को ‘‘इनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिंदुस्म’’ पुस्तक भेंट की गई। इस अवसर पर राज्यपाल श्री सिंह ने कहा कि परमार्थ निकेतन दिव्य, भव्य और पवित्र स्थल है और स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज सेवा भाव के साक्षत वृक्ष हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने 62 साल की सच्ची सेवा की है, उन्होंने हमेशा गंगा, पर्यावरण, गरीबों एवं राष्ट्र और समाज के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा जो लोग समाज की सेवा करते हैं उन्हें प्रभु का आशीर्वाद होता है।

राज्यपाल ने कहा की स्वामी जी महाराज का यह जन्म उत्सव सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, और इस सप्ताह का आज का यह दूसरा दिन संस्कृति और विरासत की रक्षा को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की धरती देवों, ऋषियों और सैनिको की भूमि है। ऋषि-मुनियों, ज्ञानी-संतों के मार्गदर्शन में भारत को विश्वगुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। भारत की महान संस्कृति, समृद्धशाली विरासत ही है जो हमारे अतीत को स्वर्णिम बनाती है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के सानिध्य और मार्गदर्शन में पर्यावरण की रक्षा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। स्वामी चिदानंद सरस्वती जी द्वारा भारतीय संस्कृति को विदेशों तक प्रचारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद मुख्यमंत्री का देहरादून में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love देहरादून ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पंतनगर से स्टेट प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आए […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279