कार्यभार संभालते ही अंकिता हत्याकांड के अभियुक्तों के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट के तहत की कार्यवाही

कार्यभार संभालते ही अंकिता हत्याकांड  के अभियुक्तों के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट के तहत की कार्यवाही
Spread the love

पौड़ी। एसएसपी पौड़ी का कार्यभार संभालते ही आईपीएस श्वेता चौबे ने अंकिता हत्याकांड के अभियुक्तो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की।

नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढवाल श्रीमती श्वेताचौबे ने अंकिता हत्याकांड मामले में तत्परता दिखाते हुये सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । जिसके क्रम में अभियुक्तों गैंग लीडर पुलकित आर्या. गैंग सदस्य सौरभ एवं अंकित द्वारा अपने होटल/रिजोर्ट में व उसके आसपास के क्षेत्र में असामाजिक कृत्य कर अनैतिक व्यापार जैसे अपराधों में संलिप्त होकर अवैध रुप से धन अर्जित कर समाज विरोधी क्रिया कलाप में संलिप्त होकर क्षेत्र में जधन्य अपराध कारित करने की घटना को अन्जाम देकर लोक शान्ति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी द्वारा उक्त प्रकरण/अभियोग में तत्परता दिखाते हुये अभियुक्तों के विरुद्ध 2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles