राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक हुई आयोजित
टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई।बैठक में समिति की संयोजिका डॉ प्रीति शर्मा द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया,
बैठक में सभी पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमती भवानी राणा, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू उनियाल,कोषाध्यक्ष श्री दिनेश प्रसाद भट्ट आदि ने अपने विचार रखे। प्रभारी प्राचार्य डॉ डीपीएस भंडारी ने महाविद्यालय विकास में अभिवावकों की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।डॉ सतेंद्र ढौंडियाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर डॉ निशान भट्ट, डॉ डी एस तोपवाल, डॉ सोबन सिंह कोहली, डॉ अशोक जोशी एवं डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली आदि उपस्थित रहे।

