थाना अगस्तमुनि पुलिस ने ग्राम फलई में ग्रामवासियों के बीच में पहुंच कर लोगों को किया जागरुक

थाना अगस्तमुनि पुलिस ने ग्राम फलई में ग्रामवासियों के बीच में पहुंच कर लोगों को किया जागरुक
Spread the love

रुद्रप्रयाग।थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने ग्राम फलई में महिला पुरुष व बच्चों को उत्तराख‌ण्ड पुलिस एप की प्रक्रिया, यातायात नियमों, साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जागरुक किया ।

थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाई के नेतृत्व में और उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट की उपस्थिति में ग्राम फलई में जाकर गांव के महिला पुरुष व बच्चों को उत्तराख‌ण्ड पुलिस एप की प्रक्रिया, यातायात नियमों, साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी, आपातकालीन नम्बर डायल-112, एवं साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम/बैंक फ्रॉड, आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जागरुक किया एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जागरुक रहने व अपराध की सूचना तत्काल डायल 112/1930 व उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से पुलिस को देने की अपील की गई।

देवभूमि खबर

Related articles