श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के रिज मैदान में श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्रीऔर श्री मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे , श्री राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

