देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ की ठेकेदारी प्रथा को हटाकर श्रमिकों को सेवायोजन पोर्टल में समायोजित करने की एक सूत्रीय मांग के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने आज सचिवालय कूच किया। देहरादून महानगर और देहरादून (परवादून) इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में भाग लिया।
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार से इस मामले पर तत्काल कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ. शोएब अंसारी, प्रदेश संयुक्त सचिव श्याम लाल नाथ, महानगर अध्यक्ष शरद जैन, जिलाध्यक्ष अशोक सेमवाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।