₹20 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस ने मथुरा से दबोचा

Spread the love

हरिद्वार। व्यवसाय के नाम पर ₹20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने करीब एक वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के बरसाना क्षेत्र से दबोचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जून 2025 को वादी गजेन्द्र सिंह नेगी निवासी शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संजीत कुमार, निवासी नारनौंद, जिला हिसार (हरियाणा) ने उनसे व्यवसाय के नाम पर ₹20 लाख लेकर धोखाधड़ी की। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 396/2025 के तहत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मोबाइल नंबरों की लोकेशन और मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार प्रयास जारी रखे।
सघन सुरागरसी के बाद पुलिस टीम ने 29 मार्च 2026 को आरोपी संजीत कुमार को थाना बरसाना, जनपद मथुरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक हाकम सिंह, कांस्टेबल निर्मल रांगण एवं कांस्टेबल अजीत तोमर शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles