बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 24 मकान मालिकों पर कार्रवाई, ₹2.40 लाख का जुर्माना

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 24 मकान मालिकों पर कार्रवाई, ₹2.40 लाख का जुर्माना
Spread the love

हरिद्वार।जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थाना सिडकुल पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत एलपस कॉलोनी, हेतमपुर क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन किया गया, जिसमें थाना सिडकुल के सभी उपनिरीक्षकों और पर्याप्त पुलिस बल की टीम ने भाग लिया।

अभियान के दौरान 82 मकानों का सत्यापन किया गया, जिसमें 24 मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। इस लापरवाही पर पुलिस ने प्रत्येक मकान मालिक पर ₹10,000 का चालान जारी करते हुए कुल ₹2,40,000 का जुर्माना वसूला।

पुलिस ने आमजन को सचेत करते हुए निर्देश दिया कि सभी मकान मालिक अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। इसके अलावा, यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत थाना सिडकुल या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया जाए

देवभूमि खबर

Related articles