ADG लॉ एंड ऑर्डर ने हल्द्वानी में  पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

Spread the love

देहरादून।कुमाऊँ भ्रमण के दौरान  आज अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन  ने कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में जनपद नैनीताल और ऊधमसिंहनगर* के राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की । समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से अपराधों और विवेचनाओं का सफल अनावरण करें तथा एनडीपीएस एक्ट में प्रभावी कार्यवाही कर संपत्ति जब्तीकरण की प्रक्रिया को मजबूती दें।

समीक्षा बैठक में सर्किलों में घटित विशेष अपराधों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को अपराधों का सफल अनावरण करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारियों को आवंटित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए, साक्ष्य संकलन और अन्य आवश्यक कार्यवाही के आधार पर त्वरित अनावरण सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशील होकर कार्य करें, जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें और निष्पक्षता के साथ विवेचनाओं और जांचों का निस्तारण करें।

ADG ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केस डायरी का नियमित अवलोकन करें और अर्दली रूम (OR) लेकर अधीनस्थों को आवंटित दायित्वों का सफल निष्पादन सुनिश्चित करें। सर्किल अधिकारियों को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी और दायित्वों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देने, अधीनस्थ थानों का प्रभावी पर्यवेक्षण करने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत हो।

विभागीय कार्यवाही और प्रारंभिक जांचों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की हिदायत दी गई, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। क्राइम ड्राइव अभियान की समीक्षा करते हुए, सभी अधिकारियों को इस अभियान में सकारात्मक परिणाम लाने के निर्देश दिए गए। वांछित एवं ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति बनाने तथा उनके विरुद्ध ईनाम घोषित करने की प्रक्रिया को तेज करने के आदेश दिए गए।

गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई को पूर्ण करने और जनपद प्रभारी को इसका सतत फॉलोअप लेने को कहा गया। साथ ही, कुर्की और वारंट की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी सर्किल अधिकारियों को अपने अधीनस्थ थानों में निरीक्षण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने और थानों में लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

समीक्षा गोष्ठी के दौरान ,पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल श्रीमती रिधिम अग्रवाल,  एसएसपी नैनीताल,श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी उधमसिंहनगरश्री मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, समेत नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के सभी अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली पुलिस ने 6 साल से फरार वन अधिनियम का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love चमोली।थाना गोपेश्वर ने एक बड़ी कार्रवाई में वन विभाग से जुड़े एक मामले में 6 साल से फरार आरोपी प्रेम बहादुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया। आरोपी लगभग 6 साल से अज्ञात स्थान पर छिपे रहने के बाद पकड़ा गया है। […]