उत्तराखंड

फर्जी बी.ए.एम.एस. डिग्री प्रकरण में दून पुलिस की बडी कार्यवाही

Spread the love

थाना नेहरुकोलोनी फर्जी बी.ए.एम.एस. डिग्री प्रकरण में दून पुलिस की बडी कार्यवाही।गैंग लीडर इमलाख व उसके सहयोगियों के विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत।अभियुक्तों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों से पैसे लेकर उन्हें बी.ए.एम.एस. की फर्जी डिग्रियां तथा भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखण्ड की फर्जी प्रमाण पत्र कराये गये थे उपलब्ध।अभियुक्त द्वारा कर्नाटका के विभिन्न कॉलेजों के नाम से फर्जी डिग्रियां की जाती थी तैयार।

फर्जी बी.ए.एम.एस. डिग्री प्रकरण में थाना नेहरू कालोनी में पंजीकृत मु0अ0सं0- 19/23, अन्तर्गत धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि तथा 13(1)डी भ्र0नि0 अधिनियम में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त इमलाख(गैंग लीडर) व उसके सहयोगी इमरान के विरूद्व देहरादून पुलिस द्वारा बडी कार्यवाही करते हुए दोनो अभियुक्तों के विरूद्व थाना नेहरू कालोनी में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गैंग लीडर इमलाख द्वारा अपने सहयोगी इमरान के साथ मिलकर कर्नाटका के अलग-अलग कॉलेजों के नाम से फर्जी बी.ए.एम.एस. की डिग्री तैयार कर भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखण्ड की फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर विभिन्न लोगो को उपलब्ध कराये गये थे। दोनो अभियुक्तों के विरूद्व मुजफ्फरनगर में धोखाधडी, हत्या का प्रयास सहित अन्य कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसकी जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।

नाम/पता अभियुक्त :-

1- इमलाख पुत्र इलियास, निवासी ग्राम शेरपुर, कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश।
2- इमरान पुत्र इलियास, निवासी उपरोक्त।

आपराधिक इतिहास-

1- अभियुक्त इमलाख पुत्र इलियास

(1) मु0अ0सं0- 19/23, धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि तथा 13(1)डी भ्र0नि0 अधिनियम, थाना नेहरूकालोनी देहरादून।
(2) मु0अ0सं0- 195/21, धारा 188,307,332,353,147,148,149 भादवि तथा थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
(3) मु0अ0सं0- 202/21, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।
(4) मु0अ0सं0- 242/20, धारा 341,506 भादवि थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।
(5) मु0अ0सं0- 27/21, धारा 420,406,324,307 भादवि थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।

2- अभियुक्त इमरान पुत्र इलियास-

(1) मु0अ0सं0- 19/23, धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि तथा 13(1)डी भ्र0नि0 अधिनियम, थाना नेहरूकालोनी देहरादून।
(2) मु0अ0सं0- 195/21, धारा 188,307,332,353,147,148,149 भादवि तथा थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर , उत्तरप्रदेश।
(3) मु0अ0सं0- 27/21, धारा 420,406,324,307 भादवि थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश।

देवभूमि खबर

Recent Posts

जिलाधिकारी पौड़ी ने किया तहसील चौबट्टाखाल का निरीक्षण, राजस्व पुलिस वादों में लापरवाही पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पौड़ी ।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को तहसील चौबट्टाखाल का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने…

1 hour ago

चमोली में मैठाणा को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू

चमोली। जिले के दशोली ब्लॉक स्थित मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित…

1 hour ago

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी: 32 जवानों को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान

हरिद्वार ।पुलिस मुख्यालय में आज सैनिक सम्मेलन और माह सितंबर की अपराध गोष्ठी का आयोजन…

1 hour ago

दून पुलिस की कुशल रणनीति से बसंत विहार डकैती का शत प्रतिशत माल बरामद, सभी 6 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में अहम सफलता…

1 hour ago

ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 3.3 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। जिले में अवैध नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए…

3 hours ago

देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली नोटों के सौदागर को किया गिरफ्तार, रेस्टोरेंट की आड़ में चला रहा था फर्जीवाड़ा

देहरादून। त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने सतर्कता बढ़ाते हुए नकली नोटों…

3 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279