ऊधमसिंहनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आईटीआई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार गिरोहबंद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में थाना आईटीआई पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में पंजीकृत एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह गिरोह आम जनता के साथ मारपीट, धमकी देकर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर आर्थिक लाभ अर्जित करने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गिरोहबंद अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस का अपराधियों और संगठित गिरोहों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष चौहान उर्फ पटवारी पुत्र गिरवर सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी वैशाली कॉलोनी कोतवाली आईटीआई, अमरजीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी वैशाली कॉलोनी खड़कपुर देवीपुरा कोतवाली आईटीआई, गुरुप्रेम सिंह पुत्र हरजिंद्र सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी पटेलनगर कोतवाली काशीपुर तथा कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र हरभजन सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 17 मनसा देवी कानूनगोयान थाना काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर शामिल हैं। इन सभी अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि कुमार (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई), निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर), निरीक्षक सुनील सुतेड़ी (प्रभारी एसओजी काशीपुर), वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक (कोतवाली जसपुर), उपनिरीक्षक देवेन्द्र मेहता (प्रभारी चौकी बांसफोड़ान), उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी (प्रभारी चौकी कटोराताल), उपनिरीक्षक सौरभ भारती (प्रभारी चौकी प्रतापपुर), उपनिरीक्षक देवेन्द्र सामन्त (कोतवाली काशीपुर), हेड कांस्टेबल विनय कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल हरीश, कांस्टेबल गिरीश मठपाल तथा कांस्टेबल 284 नरेश चौहान शामिल रहे।

