HTML tutorial
HTML tutorial

ऋषिकेश में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिलाएं गिरफ्तार

ऋषिकेश में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिलाएं गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश के मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।  आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में विभागीय टीम ने क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान चलाते हुए अवैध कच्ची शराब की बिक्री के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।

दबिश के दौरान दोनों महिलाओं के कब्जे से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कौशल्या देवी पत्नी स्व. जोगिंदर सिंह और अमरजीत कौर पत्नी इंद्र सिंह, निवासी मनसा देवी गुमानीवाला के रूप में हुई है। विभाग के अनुसार दोनों महिलाओं के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

आबकारी विभाग ने दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश एवं अर्जुन सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, सोनम पवार और रेशमा चौहान शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles