हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता: अशोक चड्ढा हत्याकांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। शॉर्प नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कनखल क्षेत्र में वर्ष 2023 के चर्चित अशोक चड्ढा हत्या कांड के फरार आरोपी दीपक उर्फ कोती को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक पिछले एक वर्ष से फरार था और उस पर ₹5000 का इनाम घोषित था।

बीते वर्ष, कनखल के सेवाश्रम में लूट के मकसद से घुसे अभियुक्तों ने बुजुर्ग अशोक चड्ढा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। सेवाश्रम से बाहर निकाले गए युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में पहले ही 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दीपक लगातार फरार था।

11 सितंबर 2023 की देर शाम कनखल के बैरागी कैंप में रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी अशोक चड्ढा की गला रेतकर हत्या की खबर पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक ने बैरागी कैंप में सेवाश्रम बनाया था, जहां यात्रियों और कामगारों को किराये पर कमरे दिए जाते थे। मृतक की खून से सना हुआ शव बाथरूम में पाया गया। मृतक की पुत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

आई.पी.एस. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने मात्र 4 दिनों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मृतक की चेकबुक, नगदी, पाठल, और खून से सने कपड़े भी बरामद किए थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा था।

दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई प्रयास किए, लेकिन वह लगातार अलग-अलग जगहों पर किराए के मकान बदलकर फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दीपक पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और लगातार किए जा रहे प्रयासों से 04 अक्टूबर 2024 को कनखल पुलिस ने दीपक को कृपाल नगर आश्रम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मृतक अशोक चड्ढा से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

देवभूमि खबर

Recent Posts

ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 3.3 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। जिले में अवैध नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए…

1 hour ago

देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली नोटों के सौदागर को किया गिरफ्तार, रेस्टोरेंट की आड़ में चला रहा था फर्जीवाड़ा

देहरादून। त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने सतर्कता बढ़ाते हुए नकली नोटों…

1 hour ago

पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने 19 अक्टूबर  को  पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा, जो वर्तमान में…

1 hour ago

दून पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चल रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन…

2 hours ago

उत्तराखंड रोडवेज यूनियन ने एरियर भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी”

देहरादून उत्तराखंड रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ने 19 अक्टूबर 2024 को एक पत्र जारी कर उत्तराखंड…

2 hours ago

उत्तराखंड रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ने 7वें वेतन आयोग के एरियर भुगतान की मांग उठाई

देहरादून।उत्तराखंड रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ने वित्त नियंत्रक, उत्तराखंड परिवहन निगम को पत्र लिखकर जनवरी 2017…

2 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279