HTML tutorial
HTML tutorial

भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर नगर निगम में रक्तदान शिविर, 17 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर नगर निगम में रक्तदान शिविर, 17 कर्मचारियों ने किया रक्तदान
Spread the love

देहरादून। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन, शाखा नगर निगम देहरादून की ओर से नगर निगम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यूनियन के अध्यक्ष सोनू खेरवाल और सचिव धीरज भारती सहित 17 कर्मचारियों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। शिविर में कुल 17 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में कुल 37 लोगों की जांच की गई। इनमें 17 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 20 लोगों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। शिविर में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की टीम ने स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से कर्मचारियों ने सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।

देवभूमि खबर

Related articles