देहरादून। सरकार ने आबकारी विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत पाँच सहायक आबकारी आयुक्तों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची:
1. श्री राजीव सिंह चौहान – सहायक आबकारी आयुक्त, हरिद्वार से ऊधमसिंह नगर।
2. श्री पदम कुमार सिंह – सहायक आबकारी आयुक्त, ऊधमसिंह नगर से पिथौरागढ़।
3. श्री संजय कुमार – सहायक आबकारी आयुक्त, कुमाऊं मंडल से उत्तरकाशी।
4. श्री नाथूराम जोशी – सहायक आबकारी आयुक्त, ऊधमसिंह नगर से प्रर्वतन दल, ऊधमसिंह नगर।
5. श्री हरिशं जोशी – सहायक आबकारी आयुक्त, पिथौरागढ़ से हरिद्वार।