मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के प्रभावित परिवारों को प्रतिकर एवं पुनर्वास सहायता राशि प्रदान की। इस परियोजना के 1267 प्रभावितों को कुल 4 अरब 79 करोड़ 84 लाख 18 हजार रुपये वितरित किए जाने हैं। अभी तक 494 प्रभावितों के खातों में 1 अरब 95 करोड़ 51 लाख 67 हजार रुपये ऑनलाइन जमा किए गए हैं, जबकि शेष लाभार्थियों को सत्यापन के बाद राशि दी जाएगी।
परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए उधम सिंह नगर जिले में 300.5 एकड़ भूमि सिंचाई विभाग को दी गई है, जहां एक इंडस्ट्रियल एरिया का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना से भविष्य में हल्द्वानी की जलापूर्ति, भूजल स्तर में वृद्धि और किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि जमरानी बांध परियोजना 2029 तक पूरी होगी और इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जिले में 17218.57 करोड़ रुपये की 18 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें ग्रीन हल्द्वानी इकोलॉजी पार्क, विज्ञान प्रयोगशालाएं, फुटबॉल मैदान, सड़क चौड़ीकरण और नलकूप निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाओं की जानकारी दी, और समान नागरिक संहिता कानून लागू करने का जिक्र भी किया, जिसे महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, रामसिंह कैडा, बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, डा0 मोहन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, दर्जा मंत्री डा0 अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, सुरेश भटट जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, रंजन बर्गली, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, डा0 जेड ए वारसी, राजेन्द्र बिष्ट, दीपक मेहरा के साथ ही आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र रावत जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 अरूण जोशी,डा0 केसी पाण्डे के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य जमरानी बांध विस्थापित, मातृशक्ति आदि उपस्थित थे।
पौड़ी ।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को तहसील चौबट्टाखाल का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने…
चमोली। जिले के दशोली ब्लॉक स्थित मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित…
हरिद्वार ।पुलिस मुख्यालय में आज सैनिक सम्मेलन और माह सितंबर की अपराध गोष्ठी का आयोजन…
देहरादून। दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में अहम सफलता…
उधमसिंहनगर। जिले में अवैध नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए…
देहरादून। त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने सतर्कता बढ़ाते हुए नकली नोटों…