मुख्यमंत्री ने राज्य में बारिश और आपदा स्थिति की समीक्षा की, जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने शुक्रवार को आईटी पार्क स्थित उत्तराखंड राज्य आपदा परिचालन केंद्र का दौरा किया और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों से सड़कों, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और जलभराव की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, साथ ही यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित आवास, भोजन और बच्चों के लिए दूध की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए और जलभराव की स्थिति पर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने नदियों के बढ़ते जल स्तर पर भी चिंता जताई और संवेदनशील इलाकों के निवासियों को जागरूक करने के लिए विशेष कदम उठाने का आग्रह किया। सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिया गया कि वे हर जिले में भारी बारिश की स्थिति पर सतर्कता बनाए रखें और आपातकालीन स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दें।

इस मौके पर सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप, डीआईजी श्री राजकुमार नेगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 को वर्चुअल किया संबोधित , राज्य के विकास और सांस्कृतिक धरोहर पर दिया जोर

Spread the love देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से रुद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 को संबोधित किया। उन्होंने सभी को महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दशज्यूला क्षेत्र सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279