उत्तराखंड

गंगा समितियों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें

Spread the love

देहरादून ।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को राज्य गंगा समिति की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा समितियों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनाए जाने वाले स्थानीय सामुदायिक समूहों ऐसे लोगों को जोड़ा जाए जो इस कार्य में दिल से रूचि लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिला गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समयसीमा में अवश्य करा ली जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि सोशल ऑडिट और थर्ड पार्टी से योजनाओं का मूल्यांकन के लिए मैकेनिज्म तैयार करें। उन्होंने प्रदेश में गंगा के किनारे बसे क्षेत्रों में प्राकृतिक और जैविक खेती पर अधिक से अधिक फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि एसटीपी से उपचारित जल को खेती के लिए पुनः प्रयोग किया जाए, विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में योजनाओं को इस प्रकार से डिजाईन किया जाए कि उपचारित जल को पुनः प्रयोग हो सके। उन्होंने कहा कि योजना के तहत् आजीविका सृजन कार्यक्रम को ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित हाऊस ऑफ हिमालयाज से जोड़ा जाए, इससे योजना को बढ़ाने में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज और स्थानीय लोगों को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को साझा करने के साथ ही सुझाव भी मांगे। कहा कि किसी भी योजना में फंडिंग की समस्या आ रही है तो मिसिंग लिंक में प्रस्ताव भेजे जाएं। एक हफ्तें में फंडिंग की जाएगी। योजनाओं की प्रत्येक स्तर की टाईमलाईन निर्धारित की जाए। उन्होंने वन विभाग को वन क्षेत्र में सड़कों के किनारे जमा होने वाले कचरे को साफ करने के लिए लगातार अभियान चलाकर साफ किए जाने के भी निर्देश दिए।

परियोजना निदेशक नमामि गंगे श्री रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि नमामि गंगे के तहत् प्रदेश में निर्मल गंगा, अविरल गंगा, जन गंगा, ज्ञान गंगा और अर्थ गंगा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत् 62 एसटीपी तैयार किए जाने हैं, जिसमें से 42 पूर्ण हो गए हैं, और 20 पर कार्य गतिमान है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों को जिला गंगा समिति द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। योजना में आईईसी गतिविधियों के तहत् गंगा को पुनर्जीवन से सम्बन्धित कार्यकलापों का लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इस अवसर पर वन विभाग से प्रोजेक्ट निदेशक नमामि गंगे श्री मनोज चंद्रन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन.पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग…

5 hours ago

दीपावली से पहले एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने 07 पुलिस कर्मियों को किया बहाल

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर…

8 hours ago

लोहे की भट्टी पर्यटकों के लिए आकर्षण तो होगी ही साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा: दीपक रावत

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 50 किलोमीटर दूर नगर…

8 hours ago

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि…

8 hours ago

जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के मंसूबों को दून पुलिस ने किया नाकाम।

देहरादून।दीपावली और धनतेरस के अवसर पर देहरादून में सप्लाई किए जाने वाले 300 किलो मिलावटी…

8 hours ago

मुख्य सचिव की सख्ती: अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए “मिसिंग लिंक फंड” से जल्द जारी होगा बजट

देहरादून।अनुमोदित प्रस्तावों पर शासनादेश जारी करने में विलम्ब पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य…

9 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279