रायपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था में विफलता के गंभीर आरोप

Spread the love

देहरादून, रायपुर क्षेत्र में टाटा मैजिक में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एश्ले हॉल चौक पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य की भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह से विफल करार दिया गया।

गोगी ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और सरकार पूरी तरह असहाय दिखाई दे रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी से लेकर रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि अपराधों का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में देहरादून के आईएसबीटी में दुष्कर्म की घटना और अब राज्य की राजधानी में टाटा मैजिक के अंदर दिनदहाड़े युवती के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि में डकैती से लेकर बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में भारी वृद्धि हो रही है और राज्य की सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी के व्यस्त क्षेत्र में, जहां पुलिस की मौजूदगी भी होती है, इस तरह की घटना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक है।

गोगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक पीड़ित किशोरी को न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, मोहन थापली, सावित्री थापा, मनमोहन शर्मा, ललित बदी, अभिषेक तिवारी, संजय गौतम, लक्की राणा, शिवम्, सूरज छेत्री, मुकीम अहमद, मंजू चौहान, वीरेंद्र पवार, पूनम कंडारी, परदीप कुमार, निधि, नीरज, राम सिंह, वंदना रही, मीना, शजाद अंसारी, रवि हसन, आदर्श, अशोक कुमार, हरिंद्र सिंह बेदी, शजाद अली, भूपेंद्र यादव, जगल सिंह, निहूल सिंह सहित अन्य कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

जिलाधिकारी पौड़ी ने किया तहसील चौबट्टाखाल का निरीक्षण, राजस्व पुलिस वादों में लापरवाही पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पौड़ी ।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को तहसील चौबट्टाखाल का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने…

16 hours ago

चमोली में मैठाणा को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू

चमोली। जिले के दशोली ब्लॉक स्थित मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित…

16 hours ago

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी: 32 जवानों को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान

हरिद्वार ।पुलिस मुख्यालय में आज सैनिक सम्मेलन और माह सितंबर की अपराध गोष्ठी का आयोजन…

16 hours ago

दून पुलिस की कुशल रणनीति से बसंत विहार डकैती का शत प्रतिशत माल बरामद, सभी 6 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में अहम सफलता…

16 hours ago

ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 3.3 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। जिले में अवैध नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए…

18 hours ago

देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली नोटों के सौदागर को किया गिरफ्तार, रेस्टोरेंट की आड़ में चला रहा था फर्जीवाड़ा

देहरादून। त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने सतर्कता बढ़ाते हुए नकली नोटों…

18 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279