उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महारा ने ली जिला अध्यक्षों की जूम बैठक, अंकिता भंडारी न्याय यात्रा आयोजित करने के दिए निर्देश

Spread the love

देहरादून।प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ जूम बैठक की।

बैठक में मुख्य रूप से सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षगणों को राहुल गांधी की मणिपुर, इंफाल से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समकक्ष उत्तराखंड में 14 से 16 जनवरी 2024 को तीन दिवसीय अंकिता भंडारी न्याय यात्रा आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला/महानगर अध्यक्ष गणों से जगह-जगह पर स्क्रीन लगाकर अंकिता भंडारी की मां का मार्मिक वीडियो जनता को दिखाने और सुनाने के सुझाव भी आए।महारा ने सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वह कल यानी 9 जनवरी 2024 को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर अंकिता भंडारी के पिता द्वारा लिखी गई चिट्ठी और उसमें लगे हुए गंभीर आरोपों और आर एस एस के वरिष्ठ पदाधिकारी पर वी आई पी होने की आशंका जताई गई है उसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच सिटिंग हाई कोर्ट के जज की निगरानी में कराए जाने की मांग को लेकर सौंपने का कार्य करेंगे।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने जिला एवं महानगर अध्यक्ष गणों को मुख्यालय की तर्ज पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी वार रूम स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे कि केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश केवल प्रदेश मुख्यालय तक सीमित न होकर जिला, ब्लॉक मुख्यालय एवं मंडलम तक भी पहुंचाय जा सके। ब्लॉक मुख्यालय से यह भी अपेक्षा की गई है कि वह मंडलम में दिशा निर्देशों को पहुंचाएं और पांच सक्रिय कार्यकर्ता सीधे प्रदेश मुख्यालय के वार रूम से जुड़ेंगे।

जूम बैठक के दौरान महारा ने महेंद्र नेगी गुरुजी का परिचय भी सभी जिला एवं महानगर अध्यक्ष गणों से करवाते हुए उन्हें अवगत करवाया कि संगठन ने महेंद्र नेगी को महामंत्री संगठन (ढांचा सुधार एवं प्रशिक्षण) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिसमें श्री नेगी से अपेक्षा की जाती है कि वह संपूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे।

जूम बैठक के दौरान उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री प्रशिक्षण महेंद्र नेगी गुरुजी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी एवं जिला/महानगर अध्यक्ष गण भूपेंद्र सिंह भोज, मनीष राणा, विनोद नेगी ,प्रवीन रावत, पूरन सिंह कठैत ,मुशर्रफ हुसैन ,उत्तम सिंह असवाल, मुकेश नेगी ,वीरेंद्र जाती, अंजू लूंठी, सी पी शर्मा, दिनेश चौहान, राहुल छीमवाल, दीपक किरोला, भगत सिंह डसीला, अमन गर्ग गोविंद सिंह बिष्ट, कुंवर सजवान, जसविंदर गोगी, राकेश राणा ,राकेश मियां,विनोद डबराल जुड़े रहे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में खाद्य कारोबारियों पर सख्त छापेमारी, त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर कड़ी नजर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के…

2 hours ago

उत्तराखंड में यातायात सुधार के लिए एआई आधारित समाधान पर विशेष गोष्ठी आयोजित

देहरादून।  पुलिस महानिरीक्षक और निदेशक यातायात, श्री अरुण मोहन जोशी, ने राज्य में बढ़ती यातायात…

2 hours ago

रुद्रपुर में 97.7 ग्राम हैरोइन क्रिस्टल (30 लाख रुपये) के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर: एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर पुलिस और ANTF ने अवैध नशे और…

14 hours ago

कांग्रेस भवन में स्व. नारायण दत्त तिवारी के जन्म दिवस और पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

देहरादून: कांग्रेस के शीर्ष नेता और उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी…

14 hours ago

मसूरी में जनता दरबार में 53 शिकायतें सुनीं, अधिकांश का मौके पर समाधान

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिसर में जनता दर्शन और जनता…

14 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279