HTML tutorial
HTML tutorial

‘धामी हटाओ–भूमि बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस का मसूरी में प्रदर्शन

‘धामी हटाओ–भूमि बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस का मसूरी में प्रदर्शन
Spread the love

मसूरी/देहरादून। ‘धामी हटाओ–भूमि बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी स्थित ऐतिहासिक जॉर्ज एवरेस्ट की भूमि निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रदेश की बेशकीमती सरकारी जमीनों को निजी हाथों में दिए जाने पर सवाल उठाते हुए सरकार से पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जमीन प्रदेश की विरासत और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है। भाजपा सरकार बेशकीमती सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव निजी हाथों में सौंपकर प्रदेश के हितों से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जॉर्ज एवरेस्ट की भूमि सहित निजी हाथों में सौंपी गई सभी सरकारी जमीनों को वापस लेने और भूमि हस्तांतरण से जुड़ी पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग करती है।

गोदियाल ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, राजेंद्र शाह, अश्विनी बहुगुणा, उपेन्द्र थापली, अमरजीत सिंह, राजेश चमोली, अमरेंद्र बिष्ट, अमित गुप्ता, अनुज गुप्ता, सोमेंद्र बोहरा, सुनीत राठौड़, यशपाल चौहान, गौरव अग्रवाल, रितेश जोशी, प्रशांत खंडूरी, मनीष गुनियाल, सोनिया आनंद, अपून सक्सेना, मेघ सिंह कंडारी, जसवीर कौर, उर्मिला थापा और निशांत बोरा सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles