खटीमा को विकास की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने ₹33.36 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Spread the love

खटीमा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कुल ₹33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की लागत की नौ विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें जिला विकास प्राधिकरण द्वारा ₹11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की धनराशि से निर्मित नवनिर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन का लोकार्पण प्रमुख रूप से शामिल रहा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नानकमत्ता में बाला जी मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा में सौंदर्यीकरण व पुनःनिर्माण, देवभूमि धर्मशाला में कक्ष, हॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य, तथा सोनूखरी–किशनपुर–बरकीडांडी–कैथुला–टुकड़ी मार्ग पर हॉटमिक्स सड़क निर्माण की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन, नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 व 8 में ₹48.45 लाख की लागत से निर्मित पेयजल नलकूप, ओवरहेड टैंक एवं पाइपलाइन कार्यों, नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में ₹490.21 लाख की लागत से राजस्व निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक आवासीय भवनों तथा ₹359.91 लाख की लागत से उपनिरीक्षक कार्यालय भवनों, खटीमा के ग्राम मझोला में झील से पॉलिगंज की ओर ₹225.62 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खटीमा क्षेत्र में ₹499.65 लाख की लागत से 300 हैंडपंप स्थापना, ₹29.65 लाख की लागत से नवनिर्मित बस अड्डे में महाराणा प्रताप द्वार निर्माण, ₹24.50 लाख की लागत से हाईटेक शौचालय निर्माण एवं ₹95 लाख की लागत से थारू इंटर कॉलेज खटीमा के पुनःनिर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व के पावन अवसर पर ₹11 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित हाईटेक बस स्टैंड का शुभारंभ पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। यह बस स्टेशन परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम व सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार, पर्यटन एवं रोजगार के नए अवसर सृजित कर क्षेत्र के विकास को गति देगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को पुनः प्रारंभ कर तराई क्षेत्र की पेयजल व सिंचाई समस्या के समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए एम्स के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना तथा खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के माध्यम से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी गति दी जा रही है।

इस अवसर पर सांसद श्री अजय भट्ट एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि हाईटेक बस अड्डा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उन्होंने बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप जी के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यों व निर्णयों का देश के अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रामेश चंद्र जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, महामंत्री रमेश जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

उत्तरकाशी में माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

Spread the loveउत्तरकाशी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उत्तरकाशी जनपद में सुप्रसिद्ध पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) का आज भव्य शुभारंभ हो गया। इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले का उद्घाटन बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री […]