दून पुलिस ने पटेलनगर में अवैध स्लाटर हाउस का किया भंडाफोड़

Spread the love

देहरादून । पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक स्लाटर हाउस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की गुप्त सूचना पर एसओजी और थाना पटेलनगर की संयुक्त टीम ने इस अवैध स्लाटर हाउस का पर्दाफाश किया।:

आज, 25 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने शर्मा कॉलोनी, ब्राह्मणवाला क्षेत्र में छापा मारकर एक आरोपी गालिब पुत्र इरशाद को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 2700 किलोग्राम भैंस के मांस, पशु काटने के उपकरण, और छह भैंस वंशीय पशुओं को बरामद किया, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। बरामद मांस को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी गालिब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। फरार आरोपी जीशान पुत्र कुर्बान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त: गालिब पुत्र इरशाद

देवभूमि खबर

Recent Posts

हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा ,तपोवन से अपहृत नाबालिग के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी। तपोवन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य…

3 hours ago

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर किए गिरफ्तार

देहरादून। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करी में लिप्त महिला गिरोह का भंडाफोड़…

4 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण, स्टेडियम निर्माण में तत्परता बरतने के दिए निर्देश

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम…

4 hours ago

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त हजारों लीटर लहन किया नष्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ…

4 hours ago

दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 25 अक्टूबर को आबकारी टीम…

5 hours ago

देहरादून में ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’ का शुभारंभ, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया ‘लेखक गाँव’ का लोकार्पण

देहरादून। तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’ का आयोजन देहरादून…

5 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279