देहरादून। दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में अहम सफलता हासिल करते हुए मुख्य साजिशकर्ता शुभम त्यागी सहित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये के लूटे गए सामान में से करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति के तहत पीसीआर में लिए गए मुख्य अभियुक्त शुभम त्यागी की निशानदेही पर पुलिस ने ठोस कार्रवाई करते हुए उसके ठिकाने से आभूषण बरामद किए। शुभम त्यागी, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर बसंत विहार क्षेत्र में डकैती को अंजाम दिया था।
यह डकैती 13 अप्रैल 2024 को पर्ल हाइट्स, बसंत विहार में हुई थी। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में शत प्रतिशत माल की बरामदगी की पुष्टि की है।