HTML tutorial
HTML tutorial

देहरादून में 29 सितंबर को रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती का अवसर,18 निजी कंपनियां लेंगी भाग, दुबई में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध

देहरादून में 29 सितंबर को रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती का अवसर,18 निजी कंपनियां लेंगी भाग, दुबई में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध
Spread the love

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून की ओर से 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की 18 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और विभिन्न पदों के लिए कुल 904 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून के साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने युवाओं से निर्धारित समय से पूर्व पंजीकरण कराने की अपील की है।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। सेवायोजन विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

रोजगार मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट और नील मेटल हरिद्वार सहित विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

सेवायोजन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई के निर्माण क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई अथवा आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए छह माह के अनुभव की शर्त बताई गई है तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। योजना के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles