सरकार ने रेहड़ी-ठेली संचालकों को दी बड़ी सौगात, फूड लाइसेंस अब रहेगा निशुल्क

Spread the love

देहरादून। केन्द्र सरकार ने त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेहड़ी-ठेली संचालकों और फेरीवालों को बड़ी सौगात दी है। अब उन्हें फूड लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इस निर्णय को राज्य में भी लागू कर दिया है, जिसके तहत फूड लाइसेंस पांच वर्षों के लिए मुफ्त में जारी किया जाएगा।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि पहले रेहड़ी-ठेली संचालकों और फेरीवालों को विभाग से फूड लाइसेंस लेना पड़ता था, जिसके लिए सालाना शुल्क लिया जाता था, जिसे अब केन्द्र सरकार ने माफ कर दिया है। इस निर्णय का लाभ 28 सितंबर 2024 से प्रभावी हो गया है, और अब पंजीकरण आवेदन पर पांच साल तक के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

त्यौहारी सीजन के मद्देनजर, राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। डॉ राजेश कुमार ने बताया कि मिलावटखोरी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सीमाओं पर विशेष निगरानी रखें, ताकि त्यौहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की तस्करी रोकी जा सके।

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि इस अभियान के तहत ठेलियों से लेकर मॉल तक खाद्य पदार्थ बेचने वालों की चेकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरी को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में छापेमारी की जाएगी और सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच की जाएगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ और मिलावट रहित खाद्य उत्पादों को लोगों तक पहुंचाना है। जांच में यदि मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

1 hour ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

3 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

4 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

4 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

4 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279