HTML tutorial
HTML tutorial

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित हुई भव्य परेड, डीजीपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित हुई भव्य परेड, डीजीपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
Spread the love

देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पुलिस लाइन देहरादून में एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र हेतु नामित 48 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक ने पुलिस डिस्क और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles