हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 46 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में दिनांक 10.02.2026 की रात्रि को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चौहान नर्सरी के पास, चौकी गैस प्लांट क्षेत्र से आरोपी पुनित पुत्र ऋषिपाल, निवासी पप्पू पाटिल के मकान के पीछे, ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार को हिरासत में लिया गया।

पुलिस टीम ने मौके से आरोपी के कब्जे से कुल 46 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद की। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 48/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी पुनित पुत्र ऋषिपाल, निवासी पप्पू पाटिल के मकान के पीछे, ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार को चौहान नर्सरी के पास, चौकी गैस प्लांट क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। मौके से उसके कब्जे से कुल 46 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 48/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में कानि० संजय रावत एवं का० उदय चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सगे भाई पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पाटल बरामद

Spread the love पौड़ी ।जनपद में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। दिनांक […]