इंदरपुर नवादा में अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Spread the love

देहरादून।आज नवरात्र के प्रथम दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर अखिल गढ़वाल सभा देहरादून द्वारा इंदरपुर नवादा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण मा. विधायक डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला जी के कर-कमलों से किया गया। इस शुभ अवसर पर सभा के मुख्य आचार्य पंडित दामोदर प्रसाद सेमवाल के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सभा अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना एवं महासचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और विधायक श्री बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त किया। यह भवन विधायक निधि से प्राप्त 10 लाख रुपए की सहायता से 600 वर्ग फीट कक्ष के रूप में निर्मित हुआ है। इसके अतिरिक्त, सभा ने अपने प्रयासों से शौचालय और अन्य कक्षों का भी निर्माण किया।

इस अवसर पर विधायक श्री बृजभूषण गैरोला ने सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अखिल गढ़वाल सभा उत्तराखंड की एक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था है, जो समाज, संस्कृति और धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है। सभा वर्तमान में नेशविला रोड, सॉन्ग एनक्लेव रायपुर और इंदरपुर नवादा में सामुदायिक भवनों का निर्माण कर रही है, जो समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्यों में अपनी निधि से सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

क्षेत्रीय पार्षद श्री देवेंद्र गैरोला ने कहा कि उनके वार्ड में यह सामुदायिक भवन बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे स्थानीय निवासियों को बहुत लाभ मिलेगा। बद्रीपुर के पार्षद श्री वीरेंद्र वालिया और पूर्व पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने भी सभा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी।

सभा के वरिष्ठ सदस्य श्री के.पी. शर्मा ने इस सुंदर सामुदायिक भवन के लिए सभा के पदाधिकारियों को बधाई दी और ₹50,000 की सहयोग राशि सभा को फर्नीचर के लिए प्रदान की।

कार्यक्रम में सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें सभा अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना, महासचिव श्री गजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिष्ट, सह सचिव श्री संतोष गैरोला, संगठन सचिव डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट, प्रवक्ता श्री अजय जोशी, महिला कल्याण सचिव एवं सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती संगीता ढोंडियाल, पद्मश्री बसंती बिष्ट, श्रीमती इरा कुकरेती, श्रीमती उषा भट्ट, श्री पंचम सिंह बिष्ट, श्री कैलाश राम तिवारी, श्री वीरेंद्र असवाल, श्री मोहन सिंह भंडारी, श्री नथा सिंह पवार, श्री दयाराम सेमवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का स्वास्थ्यवर्धक कदम ,राज्य में ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान हुआ शुरू

Spread the love देहरादून। धामी सरकार ने चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]