एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में “नवरस” थीम पर वार्षिकोत्सव का मेयर सौरभ थपलियाल ने किया शुभारंभ

Spread the love

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में 13 नवम्बर 2025 को वार्षिक समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य थीम “नवरस – द नाइन एलिमेंट्स ऑफ इमोशन” रहा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुरु राम राय मिशन की गौरवशाली यात्रा पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्राची जुयाल ने स्वागत भाषण में बताया कि इस वर्ष स्पोर्ट्स डे और एनुअल डे को मिलाकर विद्यार्थियों की सहभागिता 90% से अधिक रही, जो विद्यालय की निरंतर प्रगति का प्रमाण है।

प्री-प्राइमरी के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य रस पर आधारित नृत्य से कक्षा एक के बच्चों ने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। तनु और इशिका द्वारा शिव भगवान पर आधारित नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद चारों सदनों द्वारा अलग-अलग रसों पर आधारित नाटिका और समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए।

विशिष्ट अतिथि श्री अभिनव थापर (अध्यक्ष, श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून) ने कहा कि “विद्यालय का यह आयोजन बच्चों की आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का प्रतीक है।” मुख्य अतिथि श्री सौरभ थपलियाल ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है।”

Wing Commander विक्रांत उनियाल ने विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा की, वहीं श्री जी.एस. तोमर (एजुकेशन ऑफ़िसर, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन) ने आयोजन की गुणवत्ता को उत्कृष्ट बताया। श्रीमती प्रतिभा अत्री (प्रिंसिपल, एसजीआरआर रेसकोर्स) ने कहा कि “हर प्रस्तुति समर्पण और सृजनात्मकता का सुंदर मिश्रण थी।”

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती कविता बिष्ट एवं श्री कैलाश चंद्र ध्यानी उपस्थित रहे। श्री ध्यानी ने अपने बाँसुरी वादन से भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम श्रीमती मेनका शाह द्वारा घोषित किए गए, जिसमें —

  • नृत्य नाटिका: शिवाजी सदन प्रथम
  • समूह नृत्य: अशोक सदन प्रथम
  • स्पोर्ट्स ट्रॉफी: अशोक सदन
  • ओवरऑल को-करिकुलर ट्रॉफी: टैगोर सदन

विजेताओं को श्री अभिनव थापर, श्रीमती प्राची जुयाल, श्री गोपाल सिंह तोमर सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम का संचालन सिमरन और उत्सुक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्कूल कैप्टन आराधना चमोली ने प्रस्तुत किया। भव्य समापन ग्रैंड फिनाले प्रस्तुति और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मेनका शाह, अमित सिंह राणा, श्वेता बिष्ट, शर्मिला रावत, विनिता किष्टवाल, सविता ध्यानी, कुमुद जोशी, शशिकला राणा, सविता डोभाल, रोशनी उनियाल, मीना बमरारा, संगीता कला एवं अर्चना रावत सहित अभिभावक व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

एएनटीएफ उत्तराखंड की बड़ी कार्रवाई — 36 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love देहरादून। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) उत्तराखंड ने नशे के सौदागरों पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त कार्रवाई एएनटीएफ टीम और […]