देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के साथ-साथ प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के भण्डारण, व्यापार और उपयोग पर अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 97 व्यक्तियों का चालान काटा गया और ₹24,600 का जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा, 09 अक्टूबर 2024 को सिल्वर सिटी द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया।
उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि मै0 इकॉन वाटरग्रेस वेस्ट मैनेजमेन्ट सर्विस प्रा.लि. द्वारा आवंटित वार्डों में 88 प्रतिशत रूट कवरेज की स्थिति है, जिसके तहत उनके मासिक बिल से ₹18,293 की कटौती की जाएगी। इसके अतिरिक्त, मै0 सनलाईट वेस्ट मेनेजमेन्ट प्रा.लि. और मै0 इकॉन वेस्ट मेनेजमेन्ट सॉल्यूशन्स प्रा.लि. को उनके वाहनों की अनुपस्थिति और कर्मियों द्वारा वर्दी एवं आई कार्ड न पहनने पर क्रमशः ₹500 और ₹3,150 का जुर्माना लगाया गया।