देहरादून। एक प्रेस नोट जारी करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर ने धामी सरकार पर जीरो टॉलरेंस के दावों के विपरीत अपने करीबी मंत्रियों पर लगे आय से अधिक संपत्ति के मामलों को दबाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि कभी कैबिनेट मंत्री के परिवार को अवैध रूप से सरकारी टेंडर मिल रहे हैं, तो कभी भाजपा विधायकों के परिवार के सदस्यों को सीमा सुरक्षा बल द्वारा हथियारों के साथ पकड़ा जा रहा है।
कलेर ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के खिलाफ महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” नारे का मजाक उड़ा रहे हैं।