रोगों को दूर भगाना है,हर रसोई में हल्दी,शहद,अदरक होना आवश्यक है :डॉ. रेनू आर्या

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से 7 किलोमीटर दूर महर्षि विद्या मंदिर ताकुला में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड नैनीताल के तत्वावधान में आयुर्वेदिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रेनू आर्या (चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हाई कोर्ट नैनीताल) द्वारा किया गया।

इस दौरान उन्होंने दैनिक दिनचर्या, ऋतुचर्या, विरुद्ध आहार और योग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे सुबह से शाम तक की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए और प्राणायाम व आहार व्यवहार पर पूरा ध्यान देना चाहिए। मौसमी फलों और सब्जियों के सेवन को भी महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के सुझाव भी दिए गए।

विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को जागृत करने हेतु डॉक्टर रेनू द्वारा किताबो एवं पोस्ट का वितरण किया गया एवं विद्यार्थियों को बेहतर रूप से आयुर्विधिया की समझ प्राप्त हो इसके लिए डॉक्टर रेनू द्वारा बच्चों को जागरूक करने हेतु वीडियोग्राफी का प्रदर्शन किया गया,।जिसमें मुख्य रूप से बच्चों में भूख न लगना, नींद ना आना, थकावट महसूस होना आदि समस्याओं से छुटकारा पाने हेतु भरपूर जानकारी प्रदान करी गई थी।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल पांडे ने डॉ रेनू का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि किस प्रकार से विद्यालय में प्रत्येक दिन योग कराया जाता है।
तथा विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए ध्यान कराया जाता है।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के दीपा बिष्ट, हरिश सिंह बिष्ट, रेखा भट्ट, दीपिका गलाकोटी हिमानी आर्य, लक्ष्मी जोशी, प्रियंका आर्य एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय अभिभावक मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन.पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग…

8 hours ago

दीपावली से पहले एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने 07 पुलिस कर्मियों को किया बहाल

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर…

11 hours ago

लोहे की भट्टी पर्यटकों के लिए आकर्षण तो होगी ही साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा: दीपक रावत

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 50 किलोमीटर दूर नगर…

11 hours ago

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि…

11 hours ago

जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के मंसूबों को दून पुलिस ने किया नाकाम।

देहरादून।दीपावली और धनतेरस के अवसर पर देहरादून में सप्लाई किए जाने वाले 300 किलो मिलावटी…

11 hours ago

मुख्य सचिव की सख्ती: अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए “मिसिंग लिंक फंड” से जल्द जारी होगा बजट

देहरादून।अनुमोदित प्रस्तावों पर शासनादेश जारी करने में विलम्ब पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य…

12 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279