योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी : कृषि मंत्री गणेश जोशी

Spread the love

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और उनके त्वरित क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने सेब काश्तकारों को शीघ्रता से यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और नवाचारों को कृषकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंत्री ने क्लस्टर आधारित जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और केंद्र पोषित योजनाओं के बजट को समय पर खर्च करने के निर्देश भी दिए। पेंडिंग और नई मांगों से संबंधित प्रपोजल जल्द से जल्द भारत सरकार को भेजने के लिए कार्यवाही तेज करने की हिदायत दी गई।

मंत्री गणेश जोशी ने हर्षिल के सेब की महत्ता पर बात करते हुए कहा कि किसानों को महंगे दाम पर सेब की पेटी दी जाने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को उचित दर पर यूनिवर्सल कार्टन मिल सके और उन्हें कोई नुकसान न हो।

इस बैठक में सचिव कृषि एसएन पांडे, अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

14 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

14 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

16 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

16 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

16 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

16 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279