देहरादून।उत्तराखंड शासन द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने वरिष्ठ चिकित्सकों की पदोन्नति के संबंध में तीन महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।
पहले आदेश (संख्या: 1645/XXVIII-1/01(12)/2024) के तहत उत्तराखंड के 11 दंत चिकित्सकों को पदोन्नति दी गई है। ये सभी चिकित्सक दंत चिकित्सक वेतन मैट्रिक्स-10 से मैट्रिक्स-11 (वेतनमान ₹67,700 – ₹2,08,700) में पदोन्नत किए गए हैं। जिन चिकित्सकों का चयन हुआ है, उनमें डॉ. रवि गट्ट, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. रजनी सिंह आदि शामिल हैं।
तीसरे आदेश (संख्या: 1648/XXVIII-1/2024) के तहत 10 अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों को भी पदोन्नति दी गई है। इन चिकित्सकों को मैट्रिक्स-12 (₹15,600 – ₹39,100) से मैट्रिक्स-13 में पदोन्नत किया गया है। सूची में डॉ. राजेश पांडे, डॉ. मुकेश जोशी, डॉ. अमित रौतेला, डॉ. तुहिन कुमार आदि शामिल हैं।
दूसरे आदेश (संख्या: 1649/XXVIII-1/2024) में उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवा नियमावली के तहत छह चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स-13 (₹37,400 – ₹67,000) में पदोन्नत किया गया है। इस सूची में डॉ. डी.के. चक्रवाणी, डॉ. कुमार आदित्य, डॉ. संदीप निगम सहित अन्य चिकित्सक शामिल हैं।
इन सभी पदोन्नतियों की मंजूरी उत्तराखंड के राज्यपाल ने प्रदान की है, और आदेश में उल्लेखित सभी चिकित्सक एक वर्ष की परीक्षात्मक अवधि पर रखे गए हैं।